फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मां को खून से लथपथ देख बच्चियां रही बेसुध

मां को खून से लथपथ देख बच्चियां रही बेसुध

Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मां को खून से लथपथ देख बच्चियां रही बेसुध
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी हृदयानंद तिवारी की पुत्री जयश्री की शादी 2006 में हिंदू रीति-रिवाज से इसी थाने के चौबे के दलकी निवासी निर्मल चौबे के बड़े पुत्र राकेश चौबे से हुई थी। जिस विवाहिता की हत्या हुई उसकी छह वर्षीय अंशिका तथा तीन वर्षीय निक्की पुत्री हैं। हत्या की घटना के समय दोनों पुत्रियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। जैसे ही गोली चलने की आवाज हुई, वैसे ही दोनों बहनों की नींद टूट गई और दोनों दौड़कर बाहर आई, जहां अपनी मम्मी को खून से लथपथ देखा। उन्हें पता नहीं कि मां सदा-सदा के लिए सो गई है। मृतका के माता-पिता सहित पूरा परिवार कोलकाता में निवास करता है। ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार मृतका का पति कुछ करता नहीं है, बल्कि इधर-उधर घूमता रहता है। इसके अलावा नशा का भी सेवन करता है। नशा सेवन को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी बात को लेकर दंपत्ति में विवाद हुुआ था। जिससे आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed