फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कहासुनी में हुई फायरिंग, कोई हताहत नहीं

कहासुनी में हुई फायरिंग, कोई हताहत नहीं

Sat, 16 Jun 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी में हुई फायरिंग, कोई हताहत नहीं
भीमपुरा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव में गुरुवार की देर शाम दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने पिता के लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर गांव में भगदड़ की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को बंदूक सहित थाने ले आई। दोनों को शांति भंग की धारा में पाबंद करते हुए बंदूक को भी जब्त कर लिया है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव में सुरेंद्र सिंह के यहां कोई कार्यक्रम था। जिसमें गांव के ही शैलेश सिंह और योगेश सिंह निमंत्रण करने जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। जिसमें योगेश सिंह ने अपने पिता रविंद्रनाथ सिंह की लाइसेंसी बंदूक लेकर फायर कर दिया। गोली की आवाज से पूरा गांव किसी अनहोनी की आशंका से सहम गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले आई जहां लाइसेंसी बंदूक को जब्त करते हुए दोनों शांति भंग में चालान कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों लोग पटीदार हैं और रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं। अचानक किसी बात को लेकर ये घटना घट गई। बंदूक रविंद्रनाथ सिंह के नाम से थी जो अब बंदूक चला पाने की स्थिति में नहीं है। जब तक वो वरासत नहीं कराते हैं, तब तक बंदूक थाने में जमा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed