{"_id":"59f75f6d4f1c1b3c3d8b4613","slug":"81509384045-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार झोपड़ियां जलीं, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार झोपड़ियां जलीं, लाखों का नुकसान
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की देर शाम गैस सिलेंडर से चार रिहायशी झोपड़ी एवं दो भूसा के खोप जलकर राख हो गये। जिसमें 10 हजार नकदी समेत लाखों रुपयों के गहने समेत घरेलू सामान थे। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र खरवार के रिहायशी झोपड़ी में गैस सिलेंडर से संदिग्ध परिस्थितियाें में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हरेंद्र खरवार एवं रविंद्र खरवार के एक-एक रिहायशी झोपड़ी एवं भूसा के खोप को अपने आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीण आग पर काबू पाते कि पीड़ित परिवारों का नकदी समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। इस आग में राजेंद्र खरवार का 10 हजार नकद समेत 5 नग सोने के गहने, तीन नग चांदी के गहनों के साथ ही गेहूं-चावल, बर्तन साइकल आदि जलकर राख गया। जबकि हरिंद्र खरवार का भी सोने-चांदी के गहने के साथ ही गेहूं-चावल, साइकल एवं खोप में रखे भूसा जल गया। रविंद्र खरवार का भी दैनिक उपभोग की वस्तुएं सहित खोप में रखे भूसा जलकर राख हो गया।