{"_id":"59e632954f1c1b98678b62d0","slug":"81508258453-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद तीन अंतराज्जीय लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद तीन अंतराज्जीय लुटेरे गिरफ्तार
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। स्वाट टीम व थानाध्यक्ष बैरिया पुलिस ने सोमवार की शाम बैरिया के दलपतपुर चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
एसपी अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में लूट की घटनाओं के खिलाफविशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम व थानाध्यक्ष बैरिया की संयुक्त टीम ने सोमवार की शाम दलपतपुर चौराहे के पास 03 मोटर साइकिल पर सवार 04 अपराधियों को रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दिया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग कर तीन लुटरों को दबोच लिया। बदमाशों के टीम का सरगना रवि बिंद फायर करते हुए भागने में सफल रहा।
अभियुक्तों के तलाशी के उपरांत उनके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा, 303 बोर मय 02 जिंदा कारतूस, लूट की 03 मोटर साइकिल, 01 मोटर साइकिल का इंजन, लूट की मोबाइल, विभिन्न लूटों के 5050/- रुपये नकद बरामद किया गया। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को बैरिया में रेलवे क्रासिंग के गेट मैन से उसकी मोटर साइकिल चाकू मारकर छीने थे तथा रेवती में कई जगहों से लूट की मोटर साइकिल व मोबाइल, पैसा की घटना को स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त में अभिषेक दुबे पुत्र बृजनाथ दूबे निवासी हुसैनाबाद थाना बासड़ीह, रवींद्र कुमार पुत्र हरेंद्र राम निवासी धर्मपुरा थाना हल्दी तथा कृष्णा कुमार उपाध्याय पुत्र श्रीराम उपाध्याय निवासी बेलाड़ीह थाना दुबहड़ शामिल हैं। इन पर पूर्व में चोरी, छिनैती समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। बिहार प्रांत के कई जिलों में लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिए हैं। पुलिस अधीक्षक छपरा, बक्सर,आरा, सिवान को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया।