फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीड़िता ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की दी चेतावनी

पीड़िता ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की दी चेतावनी

Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की दी चेतावनी
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के खरूआव गांव निवासी रानी कन्नौजिया पुत्री जनार्दन कन्नौजिया ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह से न्याय की गुहार लगाई। जिसमें आरोप लगाया है कि अभी तक पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया है। चेताया कि दो दिन के अंदर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं गई तो डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन

पत्रक में उल्लेख किया गया है कि 25 जून 2017 की रात करीब आठ बजे गांव के ही बालचंद्र कन्नौजिया, दामाद राकेश कन्नौजिया ग्राम चाड़ी कमलेश कन्नौजिया के साथ गोल बनाकर उसके घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो शोरगुल सुन भाभी मुन्नी देवी व भतीजी सिमरन आ गईं और बीच-बचाव करने लगीं। उसके साथ उनकी भी दबंगों ने पिटाई की। साथ ही भाभी का मंगलसूत्र उसके गले का सोने का चेन छीनकर लेकर चले गए। इसकी सूचना 100 नंबर को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं का झगड़ा बताकर चली गई। इसके बाद थाने पर तहरीर दिया तो 26 जून को अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 394, 354, 452 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की। जिससे उनका हौसला बुलंद है। उनके द्वारा धमकाया जा रहा है कि मुकदमा वापसी लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चेताया कि दो दिन के अंदर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई नहंीं की गई तो डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed