{"_id":"5970ffc44f1c1b382a8b471f","slug":"81500577732-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय में चले लाठी डंडे, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय में चले लाठी डंडे, छह घायल
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ गांव में रिश्तेदारी में आई लड़की को मोबाइल नम्बर देने के विवाद में बिंद बस्ती और हरिजन बस्ती के लोग आपस मे भिड़ गए। जिसमें चले ईंट-पत्थर व लाठी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार करवाया। वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।
मालूम हो कि फेफना थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ गांव के हरिजन बस्ती में 14 वर्षीय लड़की रिश्तेदारी में आई थी। जिसे पड़ोस के कृष्णा बिंद ने 18 जुलाई को उसे जबरिया मोबाइल नम्बर देने लगा। जिसकी शिकायत लड़की ने परिजनों से की। इसके बाद लड़की का मामा मनजीत ने कृष्णा को गांव के बाहर बात करने के लिए बुलाया, जहां अपने दोस्ताें के साथ उसकी धुनाई कर दी।
बृहस्पतिवार को जब लड़की का मामा संजय और श्रीकांत गैंस लेकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही गांव के बिंद बस्ती के पास पहुंचे कि कृष्णा बिंद के भाईयों के साथ कहासुनी होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों समुदाय की ओर से ईट-पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इस ीबीच फेफना एसओ पहुंच गए और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं गांव में शांति बहाली के लिए थाने की फोर्स जमी रही।