फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
बेल्थरा रोड। उंभाव पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी के जरिए लाखों रुपए जमा करा कर लूट लिए जाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है । नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी आनंद जायसवाल समेत कई दर्जन लोगों ने कोलकाता की एक फाइनेंस कंपनी में कम समय में धन दोगुना करने के लिए जमा किया । निर्धारित अवधि में जब भुगतान का समय आया तो कंपनी का दफ्तर बंद मिला । कंपनी में लोगों से धन लेकर जमा करने वालों में उंभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी राधेश्याम मिश्र, करनी ग्राम निवासी विनय कुमार राव और देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के परान छपरा निवासी अभिमन्यु प्रसाद शामिल हैं। आनंद जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उंभाव इंस्पेक्टर जेसी भारती ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed