{"_id":"5b941755867a5501350addec","slug":"71536431957-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा निवृत कर्मचारी से दिन-दहाड़े बदमाशों ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवा निवृत कर्मचारी से दिन-दहाड़े बदमाशों ने
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से बदमाशों ने 80 हजार रुपया छीन लिया। पीड़ित ने पहले सुखपुरा थाने पहुंच कर शिकायत की। जहां सुखपुरा पुलिस ने वृद्ध को कोतवाली का मामला बताकर वहां भेज दिया। इसके बाद वृद्ध कोतवाली पहुंचा और अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्घ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के कचबचिया सोहराई निवासी व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त सुदामा यादव शुक्रवार को नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दोपहर करीब 12 बजे 80 हजार रुपये निकाल पैदल ही सुखपुरा स्टैंड पर टेंपो पकड़ने जा रहे थे। जैसे ही टीडी कालेज चौराहे से महज 20 मीटर आगे बढ़े कि एक सफेद रंग की अल्टो कार लेकर सिकंदरपुर की आवाज लगाते हुए पीछे से एक बदमाश उनके पास पहुंचा और वृद्ध को अपने झांसे में लेकर वाहन में बैैठा लिया। तभी दो अन्य बदमाश पीछे से आकर वाहन में बैठ गए। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही बदमाश वाहन लेकर जीराबस्ती चौकी से आगे बढ़े तो उन्होंने उनकी मोबाइल की बैटरी निकाल ली। इसके बाद हनुमानगंज से आगे बढ़ते ही एक बदमाश ने उनका गला दबा दिया। दूसरा बदमाश भी गला दबाने लगा और धरहरा स्थित स्कूल से पहले ही चलते वाहन में उनसे 80 हजार रुपये छीन लिये। सुखपुरा-गड़वार रोड पर स्थित करमपुर गांव के समीप सुनसान जगह पर उन्हें वाहन से बाहर धकेल दिया। किसी प्रकार वह सुखपुरा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जहां सुखपुरा पुलिस ने कोतवाली का मामला बताकर कोतवाली भेज दिया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और लूट की जानकारी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित वृद्ध की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।