{"_id":"5aa2c85c4f1c1ba1758b491d","slug":"71520617564-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। नगर के वीआईपी रोड पर मंगलवार की दोपहर में नगर पंचायत की एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम बालक ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन फानन में परियोजना अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षुब्ध लोगों ने चक्का जाम कर परियोजना प्रशासन पर सड़क के किनारे गलत ढंग से बाउंड्री बनवाने का आरोप लगाते हुए बाउंड्री को गिरवाने की मांग शुरू कर दी। चक्का जाम दोपहर दो बजे से लेकर सायं चार बजे तक किया गया। जिससे आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
बताया जाता है कि ऋषभ वीआईपी रोड स्थित अपने आवास के सामने साइकिल चला रहा था कि इसी दौरान नगर पंचायत से पानी भरा टैंकर ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। वही घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त नही किया। एहतियातन मौके पर हाथीनाला, जुगैल सहित कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार विकास पांडेय व सीओ ओबरा केजी सिंह ने संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेने के लिए परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक ऋषभ पुत्र अमित के शव का अंतिम संस्कार बगैर पोस्टमार्टम के ही कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है।