फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   टाईबेकर में ननहुल ने मारी बाजी

टाईबेकर में ननहुल ने मारी बाजी

Sat, 30 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
टाईबेकर में ननहुल ने मारी बाजी
बेरुआरबारी(बलिया)। श्री साधुबाबा फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच शुक्रवार को श्री इमामुल हई खां जूनियर हाईस्कूल सेमरी के मैदान पर हुआ। जिसमें फुटबाल क्लब सिकरिया कला व आजाद स्पोर्टिंग क्लब ननहुल के बीच 40-40 मिनट का खेल खेला गया । पहले हाफ मैच के दौरान 25 मिनट के अन्दर सिकरिया कला के खिलाड़ियों ने एक गोल दाग दिया इसके बाद दोनों टीमें जोड़दार प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ में ननहुल के खिलाड़ियों ने खेल के 36 वे मिनट में एक गोल कर दिया जिससे दोनों टीमें बराबर पर हो गयी । मैच के रेफरी ने टाई ब्रेकर के तहत पांच पांच गेंद दोनों टीमो को दिया पांच गेंद में ननहुल के खिलाड़ियों ने 3-1 से जीत हासिल कर लिया। इस दौरान मैच के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि जनपद बलिया हमेशा से प्रतिभा की धनी रही है जब जब देश को जिस क्षेत्र में ही आवश्यक्ता पड़ी है तब तब बलिया ने देश की आवश्यक्ता को पूरा किया है । इसी कड़ी में देश को इस समय फुटबॉल में भी अच्छे खिलाड़ियों की आवश्यक्ता है और इस आवश्यकता को पूरा करने में इस तरह का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed