फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फालोअप: पखवाड़ेभर बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

फालोअप: पखवाड़ेभर बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Wed, 20 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
फालोअप: पखवाड़ेभर बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ढोढ़वली गांव में तीन दिसंबर की रात किशोर को ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के पखवाड़ाभर बाद भी अब तक आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

ढोढ़वली निवासी श्रीकांत मिश्रा का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार तीन दिसंबर की रात खेत से अपने बड़े पिता के साथ सिंचाई कर घर लौट रहा था। होरिल बाबा के स्थान के समीप ट्रैक्टर से कुचल दिया था और फिर असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गया था। वारदात के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला था। प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख जाम कर दिया था तथा ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता श्रीकांत मिश्रा के तहरीर पर भोला पासवान एवं कैलाश पासवान के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन एक पखवाड़े बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और दहशत में जीने को विवश है। मृतक के पिता ने तहरीर में उल्लेख किया था कि आरोपीगण गांव में इलकाई पुलिस की मिलीभगत से हेरोइन बेचने का काम करता हैं। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। जिसका बदला लेने के लिए दोनाें आरोपियाें ने मेरे पुत्र को ट्रैक्टर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed