फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पखवाड़भर बाद भी नहीं पकड़े जा सके हष् त्यारोपी

पखवाड़भर बाद भी नहीं पकड़े जा सके हष् त्यारोपी

Mon, 10 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पखवाड़भर बाद भी नहीं पकड़े जा सके  हष्
त्यारोपी
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में 25 जून की देर रात पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक ने कुसौरी गांव निवासी संतोष सिंह को गोली मार दी थी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन आरोपी एक पखवाड़े बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के कुसौरी निवासी मृतक संतोष सिंह सहतवार बाजार से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। इसीबीच रास्ते में उनका दोस्त मिल गया था। दोनों दोस्त अपनी-अपनी बाइक से आपस में बीतचीत करते हुए सिंगही गांव निवासी सुदामा कुंवर के दरवाजे पर पहुंचे। जहां संतोष ने सुदामा कुंवर के पुत्र कमलेश कुुंवर से पैसे के लेन-देन की बात करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करने का प्रयास किया था। लेकिन दोनों में से कोई मानने को तैयार नहीं था। इसी बीच कमलेश ने अपने घर से कट्टा निकाला और संतोष के सीने में गोली दाग दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के पिता रामकिशोर सिंह के तहरीर पर पुलिस ने कमलेश कुंवर, जेपी कुंवर व पिता सुदामा कुुंवर के विरूद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले में पुलिस ने सुदामा कुंवर को गिरफ्तार किया था। लेकिन शेष दो आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से दूर है। इस बाबत बांसडीह सीओ रामलखन सरोज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed