{"_id":"5caf71d8bdec2213f6784bb0","slug":"61555001816-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडर में आग लगी, अफरातफरी
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर छह में बुधवार की शाम एक चाय की दुकान में रखे सिलिंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की उठती लपटों को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे बहुत बड़ा हादसा टल गया। वार्ड नंबर छह चरण सिंह त्रिमुहानी निवासी मनीष गुप्ता की चाय की दुकान अस्पताल गेट के पास स्थित है। किसी व्यक्ति ने थोड़ी देर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर दुकान में रख दिया और चला गया। उधर, दुकानदार चाय बनाने में व्यस्त था। थोड़ी देर के बाद सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख दुकान में भगदड़ मच गई और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान उभाव के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह सदल-बल मौके पर पहुंचे तथा भीड़ हटाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाई। इससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।