फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा बीस हजार का इनामियां

पुलिस के हत्थे चढ़ा बीस हजार का इनामियां

Fri, 25 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा बीस हजार का इनामियां
नरहीं। नरहीं पुलिस ने कई मामलों में वांछित और 20 हजार के इनामी को भरौली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भरौली चौराहे के पास स्थित हनुमान मंदिर के यहां एक अपराधी जो नरहीं थाने में दर्ज मुकदमा धारा 364, 376, 323, 506 आईपीसी व पाक्सो एक्ट में वांछित है, वह किसी का इंतजार कर रहा है। इस सूचना को आधार मानकर तत्काल वहां पर पुलिस पहुंची तो वह घबरा गया और भागने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा।

पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम देवेंद्र बिंद उर्फ देवेन्द्र चौधरी पुत्र शिव पूजन, निवासी अरख, थाना ब्रहपुर, जनपद बक्सर बिहार का बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था और वांछित था जिसके कारण इसके ऊपर नगद बीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा उससे संबंधित जानकारी लेने के बाद कागजी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया गया। उधर, पुलिस चौकी कोरंटाडीह के प्रभारी अजीत सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात एक व्यक्ति को 120 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में अपना नाम उमेश चौधरी पुत्र रामाशंकर चौधरी, निवासी सरायकोटा, थाना नरहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed