फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अगलगी में छह झोपड़ियां जलीं, नगदी समेत अन्य सामान राख

अगलगी में छह झोपड़ियां जलीं, नगदी समेत अन्य सामान राख

Tue, 18 Dec 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अगलगी में छह झोपड़ियां जलीं, नगदी समेत अन्य सामान राख
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर पंचायत के धोबी बस्ती में रविवार को देर रात में लगी आग से छह झोपड़ियां जल गईं। एक गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन

शिवपुर कपूर दियर गांव के धोबी बस्ती में राविवार को देर रात लखीचंद धोबी की झोपड़ी में आग लग गई। जब घरवालों की की नींद खुली तो शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर जब गांव के लोग जुटते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास स्थित कमलेश धोबी, राकेश धोबी, सोनू धोबी, संदीप धोबी, मेहीलाल धोबी की झोपड़ियों को भी आग ने आगोश में ले लिया। अगलगी में कुल 50 हजार रुपये नगद के अलावा जेवरात व दैनिक उपयोग के सामान जल कर राख हो गए। अगलगी में एक गाय भी झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना 100 नंबर पुलिस के साथ ही चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी पांडेय व दोकटी एसओ दिग्विजय सिंह व ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। सोमवार को मौके पर पहुंचे लेखपाल ने अगलगी के बाबत जायजा लिया। ग्राम प्रधान ने सभी पीड़ित परिवारों को एक कुंतल चावल, 50 किलो चिउरा व सभी परिवार को तिरपाल आदि देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed