फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Mon, 08 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
रेवती। नगर के वार्ड नं.13 में रविवार की रात रास्ते पर खड़े लोगों के हटने पर कहने पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। मामले की जानकारी होते ही एसएचओ के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। रात में एएसपी विजय पाल सिंह व सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार की रात वार्ड नं.13 निवासी गुड्डूू साइकिल से घर जा रहा था। जब वह घर के नजदीक पहुंचा तो बीच मार्ग पर तीन युवक बाइक खड़ी कर आपस में बातें कर रहे थे। गुड्डुू ने उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर बाद दूसरे वर्ग के युवक लाठी-डंडे, तलवार आदि लेकर गुड्डूू के घर पहुंच गए तथा मारपीट की। जिसमें गुड्डूू का बड़ा भाई वीरेंद्र ततवा 28 गंभीर रूप से घायल हो गया। दो समुदाय के बीच का मामला होने से मौके पर रेवती पुलिस के साथ ही सहतवार, बैरिया, दोकटी आदि थानों की फोर्स व पीएसी पहुंच गई। रात में ही एसएसपी व सीओ भी पहुंचे मामले की पड़ताल की। घायल की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही 10 नामजद व अन्य के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed