फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two groups of transgender individuals clashed over territorial disputes.

Panipat News: इलाकों की लड़ाई में किन्नरों के दो गुट भिड़े

Mon, 12 Oct 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two groups of transgender individuals clashed over territorial disputes.
समालखा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने और अपने-अपने क्षेत्र के वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने तक जा पहुंची। पुलिसकर्मियों के सामने ही काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा और हंगामा चलता रहा। पुलिस शिकायत के आधार पर एक पक्ष को गिरफ्तार करने लगी तो किन्नरों ने थाने में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनमें बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मामला तीन दिन पहले का है। विवाद की मुख्य वजह ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने के क्षेत्र को लेकर थी। एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोग उनके निर्धारित क्षेत्र में जाकर वसूली कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष जीआरपी थाने पहुंचे। थाने में जीआरपी चौकी प्रभारी जसबीर ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बहस बंद नहीं हुई। पुलिस के समझाने के बावजूद जब विवाद नहीं थमा, तो विरोध जताते हुए कुछ किन्नरों ने थाने परिसर में ही कपड़े उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी और असहज स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

विवाद के दौरान एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी। इनमें बाद में जीआरपी और प्रबुद्ध लोगों की मध्यस्थता के बाद समझौता हो गया। जीआरपी चौकी प्रभारी जसबीर ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और इस तरह के विवाद से आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed