फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relatives created a ruckus following the death of a patient admitted to a private hospital.

Panipat News: निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 12 Oct 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Relatives created a ruckus following the death of a patient admitted to a private hospital.
जिला नागरिक अस्पताल में खड़े परिजन। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करनाल के बजीदा जाटान गांव के मरीज की रविवार को मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और मरीज की वास्तविक स्थिति को छिपाने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन क ओर से सीसीटीवी फुटेज न देने पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी है।
करनाल के बजीदा जाटान गांव के कुनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार का सदस्य सुनील (43) पानीपत की एक निजी कंपनी में काम करता था। उनको शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द हो गया। उनके साथी कर्मचारी उन्हें तुरंत मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल ले आए।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट अटैक आने की पुष्टि की और स्टंट डालने की बात कहकर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने शाम करीब सात बजे तक स्टंट डालने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।परिजनों ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती सुनील से मिले थे। उस समय सुनील ने खुद काफी बेहतर महसूस करने की बात कही थी। परिजनों ने उनसे बात कर राहत की सांस ली थी। देर रात करीब दो डॉक्टरों ने सूचना दी कि सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों से पूछा तो उन्होंने सफाई दी कि मरीज को दूसरा साइलेंट अटैक आया था। इसके चलते उनके ब्रेन ने भी काम करना बंद कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed