{"_id":"5aa81b8b4f1c1b21578b4805","slug":"61520966539-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर घर में चोरी
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में चोरों ने एक घर के पीछे की दीवार में सेंध लगा कर सोमवार की रात एक लाख से अधिक की संपत्ति उड़ा दी। पुलिस को तहरीर दी गई है। श्रीनगर गांव में रामाश्रय वर्मा का घर है। वर्मा की पत्नी का देहांत हो चुका है तथा उनका लड़का बलिया में रहता है। वे अपने घर पर अकेले थे। सोमवार की रात सोते समय चोर घर के पीछे से सेंध काट कर घर में घुसे तथा पास के कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्से, तीन बैग में सोने का एक मंगल सूत्र, एक चेन, एक मांग टीका, एक जोड़ा झुमका, एक अंगूठी एवं 2000 नगदी के साथ जरूरी प्रपत्र उठा ले गये। मंगलवार को सुबह उठने के बाद रामाश्रय को चोरी का पता चला। बाद में घर से 200 मीटर की दूरी पर रेललाइन के पास स्थित एक बागीचे में तीनों बक्से एवं बैग बिखरे हुए सामानों के साथ मिले। आसपास के लोगों की सूचना पर 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सुखपुरा। सोमवार की रात चोरों ने गांव के जितेंद्र सिंह के मकान में छत के सहारे आंगन में उतरकर 12 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सिंह ने सुखपुरा थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि घर में केवल दो महिलाएं थीं। वे भी रात को दरवाजे पर सोने चले गए थे। इस बीच मौका पाकर चोर छत के सहारे आंगन में उतर गए और सो रही महिलाओं की पलंग के नीचे से जेवर वाला बक्सा कमरे से निकालकर मुख्य दरवाजे को खोल कर बाहर चले गए । चोरी की जानकारी सुबह हुई। सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को परिवार में एक शादी थी। जिसमें बाहर के रिश्तेदार अपने-अपने जेवर लेकर आई थीं। महिलाओं का जेवर उसी बक्से में रखा गया था। बक्से में 25 हजार नगद रुपये भी थे।