{"_id":"59cbdb534f1c1bd9538b4bd9","slug":"61506532179-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात से किशोरी की मौत, चोरी छिपे अंत्येष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात से किशोरी की मौत, चोरी छिपे अंत्येष्टि
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम एक किशोरी की मौत के मामले को लेकर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए परिजनों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का प्रेम-प्रसंग गांव के ही किसी युवक के साथ था। प्रेमी युगल का अवैध संबंध होने के कारण किशोरी गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी किशोरी के परिवार वालों को हुई तो लोक लाज के भय से वह 25 सितंबर को किशोरी को लेकर गांव के बगल स्थित एक झोलाछाप महिला चिकित्सक के यहां गर्भपात कराने पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गर्भपात तो करा दिया। लेकिन किशोरी की हालत बिगड़ गई और ंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। किशोरी के परिवार वालों ने भय से किशोरी का अंतिम संस्कार गांव के ही पोखरे पर कर दिया।
इसी बीच किसी ने 100 नंबर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस पोखरे पर पहुंची और वहां जांच पड़ताल की। साथ ही इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता का कहना है कि किशोरी के पेट में दर्द था। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।