फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत्

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत्

Tue, 12 Mar 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत्
बलिया/लक्ष्मणपुर। सड़कों पर तेजी गति से दौड़ते वाहनों की टक्कर से बाद तीन युवाओं की अलग अलग हादसों में मौत हो गई। नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर करंजा बाबा तर के पास जाइलो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गड़वार थाना क्षेत्र के सुखपुरा गड़वार मार्ग स्थित त्रिकालपुर हनुमान मंदिर मोड़ पर ट्रक बाइक की टक्कर में सुधीर उफ़ॱर मोनू चौहान (22) निवासी भीमपुरा थाना अंतर्गत बराइच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे मेड़वरा कला निवासी अवध विहारी उफ़ॱर भुवर (25) पुत्र त्रिदेव गांव के ही अवधेश राम (42) पुत्र गिरजाराम निवासी मेड़वराकला केे साथ कहीं रिश्तेदारी में जा रहा है थे। इसी दौरान बलिया की तरफ से एक तेज जाइलो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अवधेश राम की तीन बेटियां हैं जिनमें तीनों की शादी हो चुकी है। वहीं भुवर की अभी तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसे दो छोटे छोटे बच्चे हैं। घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस के अनुसार घटना में शामिल जाइलो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। मौके से गाड़ी सवार सवार हो गया।
विज्ञापन

उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के सुखपुरा गड़वार मार्ग स्थित त्रिकालपुर हनुमान मंदिर मोड़ पर मंगलवार की दोपहर ट्रक बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक सुधीर उफ़ॱर मोनू चौहान (22) पुत्र श्री भगवान निवासी भीमपुरा थाना अंतर्गत बराइच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बाइक से सुखपुरा अपनी बहन के यहां जा रहा था, अभी त्रिकालपुर हनुमान मोड़ पर पहुंचा ही था कि सुखपुरा की तरफ से आ रहा ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया । उसके पहले घटना के तुरंत बाद ही ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामलें की छानबीन मे जुटी है। थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक ने बताया कि मृतक के पिता श्री भगवान चौहान के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है। लाश को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

मंगलवार को त्रिकाल पुर हनुमान मंदिर मोड़ ट्रक द्वारा हुआ हादसा बेहद ही दर्दनाक रहा दर्दनाक रहा घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस के माध्यम से वार भीमपुरा थाना अंतर्गत बराइच गांव में पहुंची परिवार सहीत गाँव में मातम छा गया। जैसे ही मोनू की माँ उषा देवी के अलावा परिवार के अन्य महिला दहाड़े मार मार कर कह रही थी कि अब हम लोग कैसे जीयेंगे अवगत हो कि मोनू की शादी आगामी मई महीने में ही तय किया गया था। परिवार का होनहार लड़का था मोनू अपने गांव के चटी पर कपड़े की दुकान अपने बड़े भाई सोनू चौहान के साथ चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed