{"_id":"5be9be73bdec226d0679d7c4","slug":"51542045299-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। बलिया-मनियर मार्ग के छितौनी गांव के समीप रविवार की देर शाम दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल राजेश यादव (26) पुत्र ईश्वर दयाल यादव निवासी मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो थाना मनियर को जिला अस्पताल डाक्टर ने भेज दिया, वहीं सूरज (22) पुत्र मुंद्रिका यादव निवासी मानिकपुर थाना मनियर को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि मुंद्रिका यादव बलिया के तरफ से मनियर आ रहे थे ,वहीं राजेश यादव बलिया की तरफ जा रहे थे कि अचानक किसी साइकिल वाले को बचाने के लिए दोनों की बाइक में टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया।
विज्ञापन