{"_id":"5a57a6db4f1c1b3d198b468f","slug":"51515693787-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित उत्पीड़न मामले में मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। नगर में विगत सोमवार को दो गायों की चोरी मामले में पकड़े गए दो दलितों के उत्पीड़न के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि श्रीनाथ मठ से सोमवार को दो बछड़ों की चोरी कर ले जाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़ा। उनकी पिटाई करने के बाद नगर भ्रमण कराया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई। मठ के पुजारी सुखपुरा थाना के जीराबस्ती निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी सोनू पुत्र श्याम बिहारी एवं उसी गांव निवासी उमा पुत्र सुभाष पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी उमा राम पुत्र सुभाष राम ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बछड़ा खरीद कर घर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझ कर पकड़ लिया। लोगों ने मारापीट कर बाल काटा और चूना लगाकर उन्हें नगर में घुमाया। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हुुआ है। उन पर लगाया गया चोरी का आरोप बेबुनियाद है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नगर के मल्लाह टोली निवासी सामु मल्लाह सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना जारी है। वीडियो फुटेज मंगा लिया गया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।