फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समीपवर्ती इलाका बना तस्करी का मुख्य अड्डा

समीपवर्ती इलाका बना तस्करी का मुख्य अड्डा

Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
समीपवर्ती इलाका बना तस्करी का मुख्य अड्डा
बैरिया। यूपी-बिहार का सीमावर्ती इलाका तस्करी का अड्डा बन गया है। कारण कि पुलिस की देखरेख में गांजा, अवैध शराब और पशुओं के साथ ही लाल बालू की तस्करी की जाती है। इसमें मांझी के जयप्रभा सेतु अवैध कमाई का मुख्य अड्डा बन गया है। बैरिया तहसील क्षेत्र के रेवती थाना अंतर्गत उत्तरी दियरांचल व थाना दोकटी व बैरिया क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी दियरांचल में घाघरा नदी व गंगा नदी के रास्ते नाव से तथा मांझी जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार से अवैध तरीके से तस्करों द्वारा गांजा व लाल बालू द्वाबा में पहुंच रहा है। इसके अलावा इन्हीं रास्तों से अवैध शराब व पशुओं को बिहार पहुंचाया जाता है। चांददीयर पुलिस चौकी के आंख बंद कर लेने से यह खेल आसानी से हो जाता है। वही आंख जब खुल जाती है तो अवैध सामग्री संग तस्कर दबोच लिए जाते है। द्वाबा में तस्करों को संरक्षण सफेद पोशों से भी मिल रहा है। अगर पुलिस इन पर हाथ डाल दे तो खैर नहीं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार यादव ने बताया कि तस्करी की सूचना जैसे ही मुखबिरों से मिलती है, वैसे ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। पुलिस पर इस प्रकार का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed