{"_id":"5a05e2a94f1c1b6a678bac95","slug":"51510335145-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में 19 लोगों के विरूद्ध हरिजन एक्ट का मुकदम दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले में 19 लोगों के विरूद्ध हरिजन एक्ट का मुकदम दर्ज
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। थाना के श्रीनगर गांव स्थित हरिजन बस्ती में गुरुवार की शाम हुए बवाल में पुलिस ने 19 लोगों पर हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। मामला पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
लल्लन राम की तहरीर के मुताबिक, गांव स्थित अदबुद बाबा के स्थान के पास के एक बंद पड़े निजी विद्यालय की छत पर गुरूवार की शाम दलित बस्ती के तीन लड़के बैठकर आपस में बातचीत के साथ कुछ मनोरंजन कर रहे थे। इस बीच कुछ लड़के वहां पहुंचे तथा बच्चों को अन्यत्र जाने को कहा, इस पर कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। एक घंटा बाद दर्जनों की संख्या मे लाठी डंडा व धारदार हथियार के साथ उक्त पक्ष से पहुंचे लोगों ने दलित बस्ती के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में लल्लन राम (52) को गंभीर चोट आई। सीएचसी रेवती पर उपचार के बाद उक्त घायल को बलिया रेफर कर दिया गया तथा शेष लोगों का सीएचसी रेवती पर उपचार कराया गया। बवाल के बीच आमीचंद , कमलेश , दूधनाथ,सीताराम , जगजीवन आदि की झोपड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंवर प्रभात सिंह , सीओ बैरिया उमेश यादव, थानाध्यक्ष बैरिया व 100 नं के वाहन मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक घटना में शामिल लोग फरार हो गए थे। मामले की तहरीर के बाद पुलिस द्वारा 147 148 149 323 452 504 506 427 आईपीसी एवं एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि मुदकमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।