फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आमने-सामने बाइक भिड़ीं, चार घायल

आमने-सामने बाइक भिड़ीं, चार घायल

Mon, 26 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने बाइक भिड़ीं, चार घायल
बेल्थरारोड। बलिया-सोनौली मार्ग पर सोमवार को उभाव ग्राम के पास अपराह्न साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा से जा रहे दो बाइकों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि देवरिया जिले के बलिया उत्तर ग्राम निवासी मिथुन (24), अक्षय कुमार (25) और राजू (21) बाइक पर सवार हो बेल्थरारोड से अपने घर की ओर जा रहे थे कि उभाव मस्जिद के पास सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दूसरी बाइक पर सवार सिकंदरपुर निवासी सद्दाम समेत सभी चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सद्दाम (18) देवरिया जिले से रिश्तेदार के यहां ईद पर मिलने गया था। मिलने के बाद सद्दाम बाइक से वापस सिकंदरपुर जा रहा था। जबकि देवरिया जिला निवासी तीनों किसी कार्य से बेल्थरारोड से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच उभाव गांव के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed