{"_id":"5cd1d056bdec2207087134e7","slug":"41557254230-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला
हल्दी। थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में सोमवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते वक्त बदमाशों ने अगरौली (दोपही) के पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व प्रधान के भतीजे ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली निवासी जयप्रकाश दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मैं और मेरे चाचा पूर्व प्रधान अगरौली (दोपही) विजेंद्र दुबे सोमवार की रात सीताकुंड गांव से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे कि रास्ते में घात लगाकर बैठे उत्तिमापुर (सीताकुंड) निवासी चार लोगों ने घेर लिया और गाली गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू के प्रहार से विजेंद्र दुबे बेहोश हो जमीन पर गिर पड़े। मैने शोर मचाया तो आस-पास के लोग दौड़कर आए लेकिन जब तक आरोपी भाग गए। ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में विजेंद्र दुबे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष हल्दी सुनील सिंह ने बताया कि अगरौली के पूर्व प्रधान पर चाकू से हमले की सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।