फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिजली पोल को तोड़ते घर में घुसा ट्रैक्टर, चालक घायल

बिजली पोल को तोड़ते घर में घुसा ट्रैक्टर, चालक घायल

Thu, 03 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली पोल को तोड़ते घर में घुसा ट्रैक्टर, चालक घायल
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीह मार्ग स्थित घोरौली गांव के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली विद्युत पोल को तोड़ते हुए एक घर में घुस गया। जिसमें ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बांसडीह के एक ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर बलिया के तरफ जा रहा था। इसी बीच घोरौली गांव के पास ट्रैक्टर पहुंचा था कि असंतुलित हो गया और विद्युत पोल को तोड़ते हुए पप्पू पासी के घर को तोड़कर घर में घुस गया। जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पोल टूटने से नरायनपुर चट्टी एवं चकरी बाजार की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed