फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हैकरों ने खाते से निकाला 33500 रुपये

हैकरों ने खाते से निकाला 33500 रुपये

Thu, 20 Dec 2018 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
हैकरों ने खाते से निकाला 33500 रुपये
सुखपुरा। क्षेत्र के भोजपुर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता के खाते से 33 हजार 500 रुपये एटीएम के माध्यम से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि एटीएम कार्ड खाताधारक के पास मौजूद है। इसकी शिकायत पीड़ित ने शाखा प्रबंधक व पुलिस से की है। थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी कृष्ण कुमार का बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक सुखपुरा में है। बैंक ने पुराने एटीएम के जगह नया चिप लगा एटीएम खाताधारक के पास भेजा। पीड़ित 15 दिसंबर को पिन जेनरेट कर बैंक के नीचे स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये उसी दिन निकाला। 16 दिसंबर की सुबह उसके खाते से 3500 रुपया अन्य खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया। फिर 10 हजार व 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पीड़ित ने तत्काल एटीएम लाक करवाते हुए इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से किया। जहां प्रबंधक ने पीड़ित को थाने में तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने सुखपुरा थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस ने पीड़ित को साइबर क्राइम के पास भेज दिया। वहां से पुन: बैंक में भेजा गया। पीड़ित तीन दिन से इधर-उधर चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed