फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नमाज अता करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

नमाज अता करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 16 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नमाज अता करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के जमीन पड़सरा गांव में शनिवार को सुबह मस्जिद में ईद की नमाज के वक्त पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के छोटे-छोटे बच्चों में किसी बात को लेकर तू-तू-मैं मैं होने लगी। मौजूद लोगों ने बच्चों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। ईद की नमाज खत्म होने के बाद दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घर जाने लगे। इतने में एक पक्ष के लोगों ने अचानक दूसरे पक्ष के लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। इसके बाद, दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और घटना की जानकारी मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक अखिलेश यादव ने तुरंत नगरा थानाध्यक्ष को दी। सूचना पाते ही नगरा थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार बेल्थरा रोड, क्षेत्राधिकारी रसड़ा भी मौके पर पहुंच गए। नगरा पुलिस ने दोनों पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। इस संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा थाने में अलग-अलग तहरीर दी गई है। सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed