फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आवास आवंटन में सचिव व सहायक लेखाकार दोषी

आवास आवंटन में सचिव व सहायक लेखाकार दोषी

Wed, 21 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आवास आवंटन में सचिव व सहायक लेखाकार दोषी
मुख्य विकास अधिकारी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर नवानगर ब्लॉक के कठौड़ा गांव के पीएम आवास व शौचालयों की जांच अलग-अलग अधिकारियों से कराई। जांच अधिकारी ने आवास आवंटन में जहां ग्राम पंचायत सचिव व ब्लॉक के सहायक लेखाकार को दोषी माना वहीं शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के लिए ग्राम पंचायत सचिव को दोषी है। इन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नवानगर ब्लॉक के कठौड़ा गांव निवासी केके राय ने आठ माह पहले अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में वर्ष 2015-16 में आवास आवंटन व शौचालयों के निर्माण में धांधली की गई है। जब महीनों बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं तो राय ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट ने 13 सितंबर 17 को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीडीओ संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री आवास आवंटन की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी व शौचालय निर्माण की जांच के लिए लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता व नवानगर ब्लॉक के एडीओ पंचायत की टीम बनाई। डीडीओ ने आवास निर्माण की जांच में पाया कि सोनामती पत्नी जंग बहादुर का आवास गलत खाता नंबर फ्रीज होने के कारण स्वीकृत नहीं हो सका और इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी राजभुवन प्रसाद दोषी हैं।
विज्ञापन

इसी तरह शिवजी पुत्र गोपीचंद की आईडी पर अपात्र व्यक्ति को आवास आवंटित किया गया। ललिता पत्नी बैकुंठ के आवास आवंटन की जांच में डीडीओ ने पाया कि बैकुंठ पुत्र बुधन को वर्ष 2003-04 में आवास के लिए धनराशि जारी की गई है और वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया है और पहली किश्त भी 40 हजार दी गई है। फूलमती पत्नी श्रीराम के आवास आवंटन के मामले में पता चला कि श्रीराम को वर्ष 2001-02 में आवास स्तरोन्नयन की धनराशि दी गई है और वर्ष 2013-14 में पत्नी के नाम से आवास आवंटित किया गया है। डीडीओ इस धांधली के लिए पंचायत सचिव राजभुवन प्रसाद व ब्लॉक के सहायक लेखाकार माजिद अली को दोषी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वर्ष 2015-16 के शौचालयों की जांच में जांच अधिकारियों ने पाया कि कुछ शौचालयों की गुणवत्ता सामान्य कोटि की है तो कुछ में दरवाजा और छत तक नहीं बने हैं। इसके लिए पंचायत सचिव राजभुवन प्रसाद को दोषी माना गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


कोट
हाईकोर्ट के निर्देश पर कठौड़ा गांव के आवास व शौचालय संबंधी शिकायतों की जांच कराई गई। इसमें जांच अधिकारियों ने पंचायत सचिव व ब्लॉक के सहायक लेखाकार को दोषी माना है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश डीडीओ को दिया गया है।
संतोष कुमार, सीडीअ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed