{"_id":"5a355a584f1c1b69678c24f3","slug":"41513445976-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी को जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने फरार चले रहे एक आरोपी को शनिवार की सुबह सीताकुंड ढ़ाले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त पर बहन के प्रेमी को धोखे से अपने गांव भरखोखा बुलाकर जान से मारने की नियत से जलाने का आरोप है।
मालूम हो कि सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी मदन लाल श्रीवास्तव ने 11 नवम्बर को हल्दी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरा पुत्र नवीन कुमार श्रीवास्तव अपनी प्रेमिका के बुलाने पर आठ नवंबर की शाम हल्दी थाना क्षेत्र के भरखोखा गांव गया था। जहां प्रेमिका के भाई व परिजनों ने भोजन कराकर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल उसके शरीर पर उड़ल कर आग के हवाले कर दिया था और मरा समझ कर गांव के पानी टंकी के पास फेंक दिया था। जिसमें मेरा पुत्र 70 फीसदी जल चुका था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 20 नवंबर की को मेरे पुत्र ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने मदन लाल की तहरीर पर प्रेमिका समेत चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 12 नवम्बर को प्रेमिका, उसकी मां व चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि प्रेमिका का भाई छोटू राजभर फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीताकुंड ढ़ाले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।