{"_id":"599f1ede4f1c1bad328b48d8","slug":"41503600350-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्र की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुखपुरा । थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप एक ईंट भट्ठे के सामने खेत में सोए लाल जी राजभर की मंगलवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार की देर रात पुत्र की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पंद्रह वर्षों से करमपुर में ही लगान पर खेती करता था। खेत में ही झोपड़ी बना कर रहता था। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। उसके दो पुत्र हैं। एक बाहर रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जबकि दूसरा पिता जी के साथ मिलकर खेती करता था। मंगलवार को मामूली बात को लेकर उसी गांव के उमेश की पत्नी से विवाद़ हो गया। वह औरत इसकी जानकारी अपने पति को दिया। आक्रोशित उमेश व तीन लोग मिलकर रात में करीब नौ बजे खेत मे सो रहे लालजी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लालजी को जब होश आया तो वह किसी तरीके से पगडंडी पर पहुंचा। किसी राह चलते व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लालजी के पुत्र ददन के तहरीर पर उमेश व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। है। गुरुवार तक आरोपी पुलिस के पकड़ से गायब है। पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। उमेश के पकड़ में आने के बाद ही अन्य आरोपी के बारे में जानकारी हो सकती है।