{"_id":"594e9ea34f1c1b9e598b46e9","slug":"41498324643-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयखाने में बना दोस्त बाइक लेकर हुआ रफूचक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मयखाने में बना दोस्त बाइक लेकर हुआ रफूचक्कर
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। मयखाने में बना दोस्त दगाबाज निकला और अपने ही दोस्त की बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित दोस्त ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मामला बांसडीह रोड तिराहे का है।
क्षेत्र के डुमरी गांव में पानी टंकी के निर्माण के लिए आए मिस्त्री व मजदूरों के दल का एक सदस्य प्रीतम सिंह निवासी औलेंडा थाना फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा, शुक्रवार की शाम बंासडीहरोड तिराहे पर स्थित बीयर की दुकान पर बीयर पीने गया। इस दौरान वहां बैठकर पी रहे एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों में घंटों बातचीत हुई। मयखाने में जाम लड़ाने के बाद उस युवक ने प्रीतम से उसके बाइक की चाबी मांगी और बोला, मैं तुरंत आता हूं। तेरे लिए सिगरेट भी लेता आऊंगा।
इसके बाद युवक बाइक लेकर चला गया। घंटों इंतजार करने के बाद भी जब युवक नहीं लौटा तो प्रीतम सिंह ने दुकानदार व अन्य लोगों से उसके बारे में पूछा लेकिन कोई उसके बारे में कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद देर तक वही उसका इंतजार करने के बाद प्रीतम वापस लौट आया। मामले में शनिवार को पीड़ित थाने अपनी शिकायत लेकर पहुंचा, जिसके बाद थानाध्यक्ष ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।