{"_id":"5b61f9774f1c1bbd298b74a9","slug":"31533147511-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता को दहेजलोभियों ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता को दहेजलोभियों ने मार डाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में ससुरालवालों की पिटाई से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतका के पिता ने पति समेत तीन के विरूद्घ नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के डफलपुरा निवासी ओमप्रकाश मौर्य ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री श्याम प्रभा का विवाह 23 जून 2018 को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव निवासी बीरेंद्र वर्मा के पुत्र चंदन वर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार सामान दिया। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने 27 जुलाई को विवाहिता को जमकर मारापीटा तथा 29 जुलाई को उसे मायके डफलपुरा पहुंचाया दिया था। मायके वालों ने उसे सीएचसी सीयर में भर्ती कराया, जहां विवाहिता ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मौत के बाद मृतका के पिता ओमप्रकाश के तहरीर पर पति चंदन, ससुर बीरेंद्र वर्मा, सास लालसा देवी के खिलाफ डीपी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।