फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गड़ही के विवाद को दबंगों ने दलित को पीटा

गड़ही के विवाद को दबंगों ने दलित को पीटा

Wed, 28 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गड़ही के विवाद को दबंगों ने दलित को पीटा
थाना क्षेत्र के लोहर देवकली गांव में बुधवार की दोपहर दबंगों ने पट्टे की गड़ही को लेकर दलितों की पिटाई कर दी। लोहर गांव में सरकारी गड़ही की नीलामी कुछ दिनों पूर्व हुई थी, जिसका पट्टा राजेश राम को मिला था। राजेश राम उस समय गांव के ही कृष्ण मोहन यादव से कुछ पैसा लेकर बोली की धनराशि जमा किया था।
विज्ञापन

कृष्ण मोहन यादव विगत एक वर्षों से पट्टे की गड़ही से मछली मारता था लेकिन राजेश राम को पैसा नहीं देता था। जब राजेश राम द्वारा कुछ दिनों पूर्व प्रतिरोध किया गया तो कृष्ण मोहन यादव के परिवार के लोग उसे गाली गुप्ता देकर भगा दिए। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच पंचायत करा कर कृष्ण मोहन यादव का पैसा वापस करा दिया गया। लेकिन बुधवार को कृष्ण मोहन यादव के परिवार के लड़के क्षुब्ध होकर राजेश राम के पुत्र लोला (18), भांजा रंजीत (14) पुत्र बिजेन्द्र राम व राजेश राम की बहन बिंदु (35) पत्नी बिजेन्द्र राम निवासी बसारिकपुर को मारपीट कर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी मौके पर पहुंचे और घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर में इलाज कराया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दिया है पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed