फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों की चोरी

खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों की चोरी

Tue, 26 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों की चोरी
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर स्थित हरेराम सिंह के घर रविवार की रात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुस गए। इसके बाद इत्मीनान से आलमारी का ताला तोड़कर हजारों के गहने, नकदी सहित कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे गड़वार एसओ धर्मेंद्र सिंह ने मौका-मुआयना के बाद जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चिलकहर निवासी हरेराम सिंह अपनी पत्नी पुष्पा सिंह और पुत्र मुकेश सिंह के साथ प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इसबीच चोरों ने मौका देख कर खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुस गए तथा आलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी में रखा पांच चांदी के पान की पत्ती, पांच चांदी की सुपारी, चांदी की थाली, चांदी का प्लेट, चांदी का नारियल, 21 चांदी का सिक्का जो हरिराम सिंह के बड़े बेटे के तिलक में चढ़ा था। अलमारी में रखा पुष्पा सिंह के दो सोने की चेन, दो जोड़ी झुमका, चार अंगूठी, दस हजार नकदी तथा कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंचे गड़वार एसओ धर्मेंद्र सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। चोरी की इस घटना से गांववासी भयज़दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed