फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में बढ़ी सुरक्षा

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में बढ़ी सुरक्षा

Mon, 09 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में बढ़ी सुरक्षा
बलिया। उत्तर प्रदेश के बागपत जेल में सोमवार की सुबह कुख्यात प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के हत्या के बाद पूरे प्रदेश के जिला कारागारों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि शासन-प्रशासन द्वारा जिला कारागार को कोई आदेश अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। बावजूद जिला कारागार प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दिया गया है। वहीं कुख्यात अपराधियों पर विशेष चौकसी बरती गई है। वर्तमान में जिला कारागार में गैर जनपद व अंतर्राज्यीय कुख्यात करीब दो अपराधी निरुद्ध है, जिन पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उप्र के कुख्यात अपराधी प्रेमप्रकाश सिंह की प्रदेश के बागपत जेल में हत्या की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई। वैसे ही जंगल में आग लगने की तरह प्रदेश ही नहीं, पूरे देश व विदेश में फैल गई। इसी के साथ जिला कारागार के सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न उठने लगा। कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश के कारागारों में सुरक्षा बढ़ाने का शासन द्वारा त्वरित निर्देश दे दिया गया।
विज्ञापन

जिला कारागार प्रशासन की माने तो शासन द्वारा अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। बावजूद एहतियात के तौर पर जिला कारागार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला कारागार में निरुद्ध चिह्नित अपराधियों पर विशेष चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जिला कारागार में निरुद्ध गैर जनपद और अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला कारागार प्रशासन की माने तो इस प्रकार की घटना अब तक बलिया कारागार में नहीं हुई है। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं चिह्नित अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। बावजूद एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed