रसड़ा । विकास खण्ड रसड़ा के गावों में लाभार्थियो द्वारा प्रधानमंत्री आवास में धन प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण न किए जाने पर गुरूवार को खण्ड विकास अधिकारी ने 8 ग्राम सभा के 25 लाभार्थियों पर कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने के लिए आदेशित किया है। इस कार्यवाई से आवास लाभार्थियो में हड़कम्प की स्थिति उत्पन्न हो गयी। खण्ड विकास अधिकारी ने परसिया गांव के सुभाष पुत्र जवाहिर, रमाशंकर पुत्र सुदर्शन, जगधन पुत्र रामवृक्ष, परविन्द कुमार पुत्र विजय नारायण, महाराणा प्रताप पुत्र पुत्र राजनारायण, सुलुई गांव के जनार्दन पुत्र कन्हैया, आरती पत्नी जसवंत, सुभावती पत्नी शिवमुनी, दिघरजा गांव के रीता पत्नी पप्पू, शाहबाजपुर गांव के सतीश कुमार एवं सुनील कुमार पुत्रगढ़ हरिनारायण, विपिन पुत्र शिव शंकर, मोहित पुत्र शुभनारायण, सहावलपुर गांव के चालाकी पत्नी नन्हक, कलावती पत्नी दूधनाथ, लचिया पत्नी भोला, रजमलपुर उर्फ़ नवपुरा के राजवंती पत्नी सकल, शाह मोहम्मदपुर गांव के केदार पुत्र रामजन्म, सुरेश पुत्र वीरलोरिक कट्या ग्राम सभा के रविंद्र पुत्र इंद्रासन, काशीनाथ पुत्र रामदेव, रामजीत पुत्र पुरुषोत्तम, मोहन पुत्र इंद्रजीत, इंद्रजीत पुत्र टुघुर, तथा रविंद्र को आवास का धन लेकर आवास निर्माण ना किए जाने का आरोपी मानते हुये सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेशित किया गया है।