{"_id":"594167414f1c1b8a7d8b45a8","slug":"21497458497-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चोरों ने की नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से चोरों ने की नकदी समेत लाखों की चोरी
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतसर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बा के संघत रैन बसेरा के पास स्थित मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। छत से होते हुए घुसे चोरों ने आलमारी व बक्सा तोड़कर उसमें रखे 50 हजार नकदी और सोने के आभूषण को चुरा लिए।
गांव निवासिनी राबिया पुत्री स्व.रऊफ राइन घर में अपनी मां के साथ रहती है। रोज की तरह मां बेटी घर के अगले हिस्से में सोने चली गई। इसी बीच रात में चोर घर के पीछे से छत से हेते हुए घर में घुस गये और एक कमरे में रखे आलमारी सहित दो बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार नकदी तथा सोने के जेवर आदि को चुरा लिए। चोरों ने गोपाल शर्मा के घर को भी खंगाला और एक बक्से में रखे सोने के जेवर व मोबाइल सेट चुरा लिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह होने पर पीड़ितों ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
इनसेट=
पुलिस नहीं कर पा रही चोरियों का खुलासा
रतसर। रतसर कस्बा सहित आसपास के इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में जहां भय है वहीं पुलिस की कार्यशैली के प्रति लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हुई हैं लेकिन एक घटना का भी खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। बीते 24 मई को रतसर बाजार स्थित एक किराना की दूकान का फाटक उखाड़ कर कैश बाक्स से चोरी, 28 मई को रतसर के बरयां मुहल्ला के जगदीश सिंह के घर चोरी, चार जून को बाराबांध में तीन घरों से लाखों की चोरी और मंगलवार की रात जनऊपुर में भी लाखों की चोरी हुई।