{"_id":"5bafb122867a554f207fb8e1","slug":"201538240802-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेवती। नगर के बीज गोदाम के पास कोचिंग से जा रहे छात्रों के दो गुटों के बीच शनिवार को हुई झड़प से अफरा-तफरी मच गई। आए दिन छात्रों के बीच हो रही मारपीट की घटना को लेकर नगर के लोग थाना पहुंच मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष आके सिंह के आश्वासन पर लोग वापस हुए।
बताया जाता है कि आसपास के गांवों के छात्र नगर में पढ़ने आते हैं। बीज गोदाम के पास स्थित एक कोचिंग में शुक्रवार को नूरपुर रेखहां निवासी गुड्डू यादव के साथ किसी बात को लेकर नगर क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद शनिवार को गुड्डू के साथ के एक अन्य युवक आदित्य कुमार यादव निवासी लमुही के साथ मारपीट की घटना हुई। युवकों द्वारा इसकी सूचना अपने अन्य लोगों को दिए जाने पर काफी संख्या में लोग जुट गए और लाठी डण्डे से लैस दोनों गुटों के लोग आमने-सामने हो रहे थे कि इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दिया। पुलिस को देख मारपीट को जुटे छात्र फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।