फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीएम के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पीएम के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पीएम के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल ग्राम में बीते 14 नवंबर को कब्र से शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया है।
विज्ञापन

अतरौली ग्राम में बीते 31 अक्टूबर को असगर राज नामक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। आनन-फानन में शव को कब्र में दफना दिया गया। जानकारी पर मृतक के बड़े भाई अख्तर ने पुलिस को तहरीर देकर असगर की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पीएम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने के वावजूद केस दर्ज करने में पुलिस की हीलाहवाली से नाराज अख्तर ने कोर्ट की शरण ली। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। उभाव थाना इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed