{"_id":"5a9066404f1c1bcb268bb95b","slug":"201519412800-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में अधेड़ घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में अधेड़ घायल, रेफर
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर। खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गाँव में शुक्रवार को 50 वर्षीय अधेड़ को जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव निवासी भवानी यादव (50) अपनी पत्नी माया देवी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह मायादेवी हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान पट्टीदार रविंदर यादव की पुत्री अमृता से कहासुनी हो गई। इसी दौरान रविंदर यादव का पुत्र अजय यादव भी पहुंच गया और देखते ही देखते भवानी यादव को मारने लगा। जिससे भवानी यादव गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि भवानी यादव को कोई संतान नहीं है। अभी तक घटना का कोई तहरीर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन