{"_id":"59875c744f1c1b540f8b4656","slug":"201502043252-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का अधिक दाम वसूलने पर ग्राहकों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब का अधिक दाम वसूलने पर ग्राहकों ने किया हंगामा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपूरा गांव के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान पर शनिवार की सायं शराब की सीसी पर मूल्य से अधिक दाम लिए जाने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। सौ नंबर पुलिस की गाड़ी देख मदीना प्रेमी भाग निकले । नगर का मेरुराय पूरा निवासी से अंग्रेजी की शराब पर मूल्य से अधिक बीस रुपये लिए जाने पर सेल्समैन से बकझक होने लगी । बकझक देख पहले से मौजूद अधिक दाम से पर खरीदें मदीना प्रेमी भी उस युवक के साथ हो लिए और हंगामा शुरू कर दिया। अजीब संजोग ही था कि रास्ते से गुजर रही 100 नंबर पुलिस की गाड़ी देख मदिरा प्रेमी नौ दो ग्यारह हो गये। जानकारी हो की दुकान पर शराब की सीसी पर मूल्य से अधिक दाम लिए जाने पर प्रतिदिन दुकानदारों एवं मदिरा प्रेमियों के बीच बकझक होती रहती है।
विज्ञापन