{"_id":"57d6bc6c4f1c1b922cd47613","slug":"2-balakon-ki-dubane-se-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बालकों की डूबने से मौत, मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बालकों की डूबने से मौत, मातम
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
flood in saung river rishikesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना के दियारांचाल स्थित छपरा सारीब गांव के दो दस वर्षीय बालकों की सोमवार को सुबह डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गयी। साथ गयी डूब रही एक बालिका को गम्भीर स्थिति में सी एच सी रेवती पंहुचाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को सदर अस्पताल बलिया के रेफर किया। मृतक बालकों को स्थानीय पुलिस ने कब्जा में लेकर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा ।
मृत बालक व गम्भीर बालिका एक ही परवार के बताए जाते हैं। मृत्यु के इस घटना से आसपास के गावों में मातम पसर गया है। थाना क्षेत्र रेवती के उत्तरी छोर पर छपरा सारिब ग्राम सभा में परमेश्वर यादव व इनके भतीजा राम नाथ यादव का घर है। परमेश्वर के दो पुत्र शंकित 10वर्ष व बिपिन उफऱ् मुलायम तथा राम नाथ का बेटा मिसिर यादव 10 वर्ष व पुत्री निशा 12 वर्ष गांव के उत्तर स्थित एक पुराने छाडन में दोहन चुनने के लिए सुबह के समय गए हुए थे।
ग्रामीणों के मुताबूिक शंकित,मिसिर एवं निशा छाडन के पानी में उतर कर दोहन निकाल रहे थे कि उनका पैर फिसल गया और तीनो गहरे पानी में डूबने लगे।किनारे पर खड़ा शंकित का छोटा भाईअभी कुछ समझ पाता तब तक ये तीनो ऊब चूब होते डूबने लगे।यह देख घबराया बिपिन भागते हुए पास के एक बाग़ में खड़े लोंगों को सूचित किया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डूब रही निशा को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उधर कुछ लोग पानी में पैठ कर लापता बालकों को खोजने लगे। इस बीच दतहाँ के प्रधान राकेश यादव ने एम्बुलेंस को सूचित किया। एम्बुलेंस द्वारा निशा को सी एच सी रेवती पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बालिका को सादर अस्पताल के लिए रेफर किया।सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष रेवती कैलाश सिंह यादव पहुंच गए थे काफी मशक्कत और खोज बीन के बाद शंकित और मिसिर का शव पानी से बाहर निकाला गया।शव निकलते ही शंकित की माँ मंजू जहां रोते रोते बेहोश हो रही थी वहीं मिसिर का मां चाँद मुनी पछाड़ें खा कर रो रही थी।