{"_id":"5c96762bbdec2214222a82aa","slug":"191553364523-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चटकीं लाठियां, 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में चटकीं लाठियां, 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। थाना क्षेत्र के मधुबनी व चांददियर गांव में जमीन के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कुल 18 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में कराया गया। बैरिया पुलिस ने सभी 18 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की।
मधुबनी गांव में जमीन की बंटवारे को लेकर राजदेव यादव व भुवाली यादव के बीच कहासुनी होते होते मारपीट शुरू हो गई। जमकर दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष के राजदेव यादव (40), उत्तम यादव (35), संजय यादव (34) व विशाल यादव (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भुवाली यादव (40), जयशंकर यादव (38), जितेंद्र यादव (28), सुभाष यादव (26) घायल हो गए। वहीं चांददियर में भी धीरेन्द्र यादव व श्यामलाल यादव के बीच खेत काटने को लेकर कहासुनी होते-होते लाठियां चलीं। जिसमें एक पक्ष से धुरेंद्र यादव (45), नीरज कुमार यादव (30), प्रेम यादव (28) , अशोक यादव (25), बब्बन यादव (28) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से श्याम लाल (38), नारायण यादव (30), अनिरुद्ध यादव (28), सुदामा यादव (25), धनलाल यादव (26) घायल हो गए। घायलों का इलाज कराने के बाद 151 में चालान किया गया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मधुबनी व चांददियर में मारपीट की घटना में 18 लोगों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है।