{"_id":"5c0d4a7dbdec2241a43f9212","slug":"191544374909-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने 180 बोरी डीएपी चुराया, सचिव ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने 180 बोरी डीएपी चुराया, सचिव ने दी तहरीर
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर सुलुई स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड के गोदाम से चोरों ने शनिवार की रात्रि में ताला चटकाकर 180 बोरी डीएपी खाद की बोरियों पर हाथ साफ किया। तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
सरदासपुर साधन सहकारी समिति के प्रभारी सचिव मुड़ासन निवासी जनार्दन सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह रविवार को सुबह गोदाम पर पहुंचे तो ताला टूटा एवं गोदाम से 180 डीएपी खाद की बोरिया गायब देख उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गयी। कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सरदासपुर गोदाम का रास्ता न होने के कारण प्रबंध समिति के प्रस्ताव पर नरायनपुर साधन सहकारी समिति के गोदाम पर 28 नवम्बर को 250 बोरी डीएपी खाद रखी गयी थी। जिसमें से विभिन्न तिथियों पर 70 बोरी डीएपी खाद बिक्री की गयी थी। बिक्री का पैसा मैं अपने साथ लेे आता था। बताया कि 180 बोरी डीएपी खाद गायब है जिसकी कीमत दो लाख इकसठ हजार रुपये है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।