फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गड्ढा खोदने को लेकर जल निगम व पीडब्लूडी में ठनी

गड्ढा खोदने को लेकर जल निगम व पीडब्लूडी में ठनी

Fri, 30 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गड्ढा खोदने को लेकर जल निगम व पीडब्लूडी में ठनी
बलिया। शहर कोतवाली के सामने बलिया-बांसडीह मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच जल निगम द्वारा बिना सूचना के सीवर कार्य के लिए खोदे जा रहे गड्ढे को लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के बीच ठन गई। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एमपी चौरसिया ने कोतवाली में जल निगम के खिलाफ तहरीर दिया। सूचना मिलते ही जल निगम के एक्सईएन अलाउद्दीन कोतवाली पहुंच गए, जहां अधिकारियों के बीच वार्ता होने के घंटों बाद समझौता हुआ, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पीडब्लूडी निर्माण खंड के एक्सईन एमपी चौरसिया का आरोप है कि जनवरी माह में कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय व सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह तय हुआ था कि विद्युत विभाग एवं जल निगम सड़क निर्माण से पूर्व अपना-अपना कार्य एक पखवाड़े में पूर्ण करा लेंगे। इसके अलावा कोई अन्य कार्य करने की आवश्यकता पड़ी तो विभाग को सूचित कर देंगे। लेकिन जल निगम द्वारा ऐसा नहीं किया गया। बल्कि बिना सूचना दिए बगैर ही कोतवाली के सामने बलिया-बांसडीह मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच सीवर कार्य के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद दिया। चूकि गड्ढा करीब 20 तक खोदा जाता है और किसी तरह उसे भरकर छोड़ दिया जाता है। जिसके चलते सड़क क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं जल निगम के एक्सईएन अलाउद्दीन का कहना है कि जिस जेई ने सीवर के लिए चिह्न लगाया था, उस जेई का स्थानांतरण हो गया। इसीबीच कई मकानें भी बन गई। जिसके कारण नवागत जेई द्वारा सीवर कार्य के लिए गड्ढा खोदवाया गया। इस मामले में पीडब्लूडी के एक्सईएन ने जल निगम के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। लेकिन घंटों बाद दोनों विभाग के एक्सईएन के बीच समझौता हुआ, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बाबत कोतवाल शशि मौलि पांडेय दोनों विभाग के बीच समझौता हो गया है। कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed