फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मनीष हत्याकांड में छह पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

मनीष हत्याकांड में छह पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड में छह पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
बलिया। नगर से सटे श्रीरामपुर घाट पर एक माह पूर्व गायब हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात मृतक युवक की मां राजकुमारी देवी के तहरीर पर मंगलदेव ठाकुर समेत छह के विरूद्घ मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर श्रीरामपुर घाट पर पुलिस को युवक का कंकाल मिला था। पास ही पड़ी बेल्ट और चप्पल भी पुलिस ने बरामद की थी। शिनाख्त मौके पर पहुंचे कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी लालजी ने पुत्र मनीष कुमार (23) के रूप में की थी। मृतका की मां राजकुमारी देवी ने तहरीर में उल्लेख किया था कि 13 जनवरी 2018 को कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ निवासी आर्यन व आयुष पुत्रगण मंगलदेव ठाकुर तथा विशाल व विकास पुत्रगण दीना ठाकुर करीब 2.30 बजे मनीष कुमार को घर से लेकर निकले थे। पूछने पर उन्होंने पार्टी में जाने की बात कहते हुए शाम तक लौटने को कहा था। लेकिन वह नहीं लौटे तो खोजबीन के बाद 16 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने 17 फरवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। 19 फरवरी की शाम किसी ने बताया कि पुत्र की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ निवासी मंगलदेव ठाकुर, दीना ठाकुर एवं उनके पुत्र क्रमश: आर्यन, आयुष, विकास, विशाल के विरूद्ध नामजद तहरीर दिया था। तहरीर के बाद पुलिस ने मंगलदेव ठाकुर समेत छह के विरूद्घ धारा 302,201,34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं आर्यन व विकास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि शेष अभियुक्त फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि छह के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed