{"_id":"5c38d806bdec227371484308","slug":"181547229190-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय कार्य में शिथिलता पर दो लेखपालों कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभागीय कार्य में शिथिलता पर दो लेखपालों कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार व विभागीय कार्य में शिथिलता बरतने के मामले में दो लेखपाल रविंदर कुमार क्षेत्र खन्दवा व दिलीप कुमार लेखपाल विगह जमीन विगह को तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं लेखपाल राजेश कुमार सिंह क्षेत्र बभनौली को दो सौ रुपये काम के बदले लेने पर निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक लेखपाल राजेश कुमार सिंह क्षेत्र बभनौली के खिलाफ रागिनी चौहान पुत्री हरिंद्र चौहान निवासी अवराईकला थाना भीमपुरा से काम करने के लिए दो सौ रुपये लेते आवेदन पत्र के साथ पेन ड्राईव में संकलित फुटेज को एसडीएम जैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जिसको देखने के बाद लेखपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से एसडीएम द्वारा निलंबित करते हुए जांच कार्य नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी को सौंप दिया गया है और आरोप पत्र जारी करके एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या तलब की है। इस अवधि में राजेश कुमार सिंह तहसील कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। रविंदर कुमार क्षेत्र खंदवा व दिलीप कुमार लेखपाल विगह जमीन विगह को ख0पु0-2 का कार्य पूर्ण न करने के कारण जारी नोटिस का जवाब न दिये जाने व उचित दर विक्रेताओं से सत्यापन के नाम पर अवैध धन उगाही करने व अन्य कार्यों को करने के लिए जनता से पैसा मांगने की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।